संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त

चित्र
  आज क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का जन्मदिन(18 Nov) है, जिन्होंने ने आजादी की जंग में अहम योगदान निभाया था, लेकिन उन्हें इतिहास में उतनी जगह नहीं मिली, जो अन्य क्रांतिकारियों को मिली। बटुकेश्वर दत्त भगत सिंह की बनाई गई हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के अहम सदस्य थे. इनका जन्म 18 नवंबर 1910 को हुआ था। उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह के साथ सेंट्रल असेंबली में दो बम फेंके और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गिरफ्तारी दी. जेल में भारतीय कैदियों से होने वाले भेदभाव के खिलाफ भगत और दूसरे साथियों के साथ भूख हड़ताल की।ये भगत और चंद्रशेखर के सबसे करीबी साथियों में से एक थे. वे बंगाल में पैदा हुए थे और कानपुर से पढ़े थे. काला पानी की सजा काटने के बाद बाहर आने पर उन्हें टीबी जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया. इसके बावजूद वे महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सेदार रहे।  20 जुलाई 1965 को ये दुनिया से रुखसत हो गए। इनका अंतिम संस्कार फिरोजपुर के हुसैनीवाला में किया गया, जहां भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि है। आजादी की जंग में शामिल रहे बटुकेश्वर से एक बार स्वतंत्रता स...

जानिए क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय जनजाति दिवस(15 November)

चित्र
  || इतिहास के पन्नों से, वो थे इसलिए आज हम है || 15,नवंबर,1875 || 9,जून,1900 Buy Best Book On बिरसा मुंडा clickHere अमर शहीद, उलगुलान आंदोलन के जनक, क्रांति के प्रेणता, आदिवासी जनजाति के जननायक बिरसा मुंडा जी के जंयती पर हार्दिक शुभेच्छा एंव मंगलकामनाएं ! आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर पर अमर शहीद बिरसा मुंडा जिस तरह से गौण रहे, उससे भारत के आजादी का इतिहास लिखनेवाले, इतिहासकारों की ईमानदारी पर कई सवाल हमेशा उठते हैं। क्योंकि, सच अक्सर कड़वा लगता है। इसी लिए सच बोलने वाले भी अप्रिय लगते हैं।  सच बोलने वालों को इतिहास के पन्नों में दबाने का प्रयास किया जाता है, पर सच बोलने का सबसे बड़ा लाभ यही है कि वह खुद पहचान कराता है और घोर अंधेरे में भी चमकते तारे की तरह दमका देता है।  सच बोलने वाले से लोग भले ही घृणा करें, पर उसे सत्य के सामने झुकना ही पड़ता है। भारत के इतिहास के पन्नों पर जमी धूल के नीचेे ऐसे ही एक तेजस्वी क्रांन्तिकारी शख्शियत अमर शहीद, आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा जी है। झारखंड के उलिहातु से निकलकर देश के दूसरे राज्यों में भी आदिवासियों के बीच बिरसा मुंडा क्रांत...