29 सितंबर - "विश्व हृदय दिवस" पर जानिए, कैसे रखें अपने दिल का ख्याल ...
World heart day 2020:
29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जा रहा है. इस दिन का उद्देश्य लोगों को हृदयरोग के बारे में जागरूक करना है.
हम हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाते हैं, लेकिन हम अपने हृदय को आखिर कितना जानते हैं?
जब तक हम हृदय की समस्याओं और सावधानियों को जानकर उनका पालन करना शुरु नहीं करते,
इस दिन का हमारे जीवन में कोई महत्व नहीं है। जानें हृदय रोगों की गंभीरता और हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय -
कारण - हृदय रोगों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण आदि, जिनसे यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। अधिकांश मामलों में हृदय रोग का प्रमुख कारण तनाव ही होता है और मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती है। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है।
मनाया क्यों जाता है - पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निम्नलिखित उपाय सहायक सिद्ध हो सकते हैं -
- 1 प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह ही व्यायाम के लिए भी समय निकालें।
- 2 सुबह और शाम के समय पैदल चलें या सैर पर जाएं।
- 3 भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें, अधिक मात्रा में यह हानिकारक होते हैं।
- 4 ताजे फल और सब्जियों को आहार में शामिल करें।
- 5 तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधिक होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें।
- 6 धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।
- 7 स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।
